Header Ads

सोजत में 27 को रिलीज होगी यह राजस्थानी फिल्म



श्री सिरे सिनेमा में  रिलीज होगी मौसर, अभिनेता विनय चौधरी ने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर की जानकारी 

जयपुर। वीर तेजाजी सिने प्रोडक्शन के बैनर तले बनी निर्माता ओम सोऊ की राजस्थानी फिल्म मौसर सबसे पहले सोजत सिटी व आसपास के लोग देखेंगे।  यहां 27 जुलाई को यह फिल्म श्री सिरे सिनेमा में  रिलीज होगी। यह जानकारी अभिनेता विनय चौधरी ने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर की है। सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली इस फिल्म के निर्देशक अनिल सैनी हैं।


फिल्म की युएसपी मुरारी लाल पारीक को माना जा रहा है। पारीक अपनी कॉमेडी की वजह से लोगों में खासे लोकप्रिय हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है उनकी यह लोकप्रियता सिनेमा में भीड़ खींचेगी। फिल्म में उनके अपोजिट उषा जैन हैं वहीं क्षितिजकुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। विनय चौधरी व राशि शर्मा का रोमांटिक एंगल युवाओं को आकर्षित कर सकता है। दोनों की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देगी। अभिनेता राज जांगिड़ ने भी इसमें कैमियो किया है। फिल्म में अमन सिंह, सुमन शर्मा, रानू कक्कड़, प्रियांशु, के के, मोनू, अर्जुन शर्मा, अशोक, वर्षा व पिंटू भी दमदार किरदारों में नजर आएंगे।

मोसर के सह निर्माता मांगीलाल जाट हैं। लेखक अनिल भूप हैं और डीओपी  सिनेमो सनी। गाने अनिल भूप, राम शर्मा  व प्रवीण ने लिखे हैं, जिनको पिंटू जैन व होवी शर्मा के संगीत निर्देशन में गजेंद्र अजमेरा, प्रवीण चौधरी, मधु भाट, सोनिका और राम शर्मा ने गाया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.