Header Ads

लालजी व्यास बनाएंगे भौजाई रो हेत

जयपुर. निर्देशक लालजी व्यास सामाजिक फिल्म भोजाई रो हेत बनाएंगे। इसका  काम वे बाईसा राणा राज के प्रदर्शन के बाद शुरू करेंगे।
व्यास के अनुसार उनकी यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने ससुराल वालों के प्रति अपना पूरा फर्ज निभाती है। उसका पति शहर में आने के बाद अपने परिवार को बिल्कुल भुला देता है, लेकिन वह अपना फर्ज नहीं भूलती और अपने पति से नजर बचाकर उनका पूरा खयाल रखती है। ससुरालजनों के प्रति उसकी यह निष्ठा एक दिन पति को अपनी भूल का अहसास करा देती है। इस फिल्म के निर्माता भानुप्रताप राठी हैं।
कलाकारों का चयन शीघ्र : व्यास ने बताया कि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन शीघ्र ही किया जाएगा। अभी वे अपनी फिल्म बाई सा राणा राज के प्रदर्शन की तैयारियों में लगे हुए हैं। इससे फ्री होते ही वे भोजाई रो हेत के लिए कास्टिंग करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.