Header Ads

सन्नी अग्रवाल ने देखी लोकशन

धन्ना भगत के जीवन पर आधारित है उनकी नई फिल्म-धन्ना जाट, भगतजी के गुरुद्वारे में ढोक लगाकर मांगी आशीष




(टोंक जिला-मेहन्दवास). अभिनेता सन्नी अग्रवाल ने भरणी के आस-पास अपनी नई फिल्म धन्ना जाट के लिए लोकेशन देखी। फिल्म राजस्थान के जनमानस में बसे धन्ना भगत के जीवन पर आधारित है। इसकी शूटिंग फरवरी माह में की जाएगी।
अग्रवाल अपनी टीम के साथ सुबह के वक्त धन्ना भगत के गुरुद्वारे पहुंचे। वहां ढोक लगाकर आशीष लेने के बाद गुरुद्वारा सेवादारों से शूटिंग के संबंध में चर्चा की। इस दौरान भगतजी के जीवन से जुड़े कई प्रसंगों पर चर्चा भी हुई। उनके साथ निर्माता हरि प्रकाश नेहरिया, रजनीकांत वोरा व अभिनेता ओपी भार्गव भी थे।
मुख्यमंत्री का आभार जताया 


मुंबई जाने से पहले सन्नी अग्रवाल अपनी टीम के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिले। इस दौरान उन्होंने राजस्थानी फिल्मों को अनुदान देने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

2 टिप्‍पणियां

सुनील गज्जाणी ने कहा…

GHANI khamma !
EN FILM REE UDEEK RESI ,AR SAFLTA RAA NUVA GAD BANAVE AA AAS HAI
SAADAR

shivraj gurjar ने कहा…

khamma ghani sunilji. rajasthani cinema ne jivit rakhbane e jasi koshishan hoti reni chahiye je. aapro sandesho sunnyji tak pahunch javelo.

Blogger द्वारा संचालित.