Header Ads

राजस्थानी फिल्म बेवफाई का फर्स्ट लुक जारी

निर्देशक दिनेश राजपुरोहित की राजपुरोहित एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित नई राजस्थानी फिल्म बेवफाई का फर्स्टलुक जारी किया गया। पोस्टर में दिल के दो टुकड़े होते हुए दिखाया गया है, जिसके बीच में हीरो और हीरोइन नजर आ रहे हैं।


फिल्म के सह निर्माता विजय राजपुरोहित, पाप्सा राजपुरोहित, भारत राजपुरोहित, गणपत राजपुरोहित और रमेश चौधरी हैं। आशीष बोराना और शुभम अवस्थी सह निर्देशक हैं। सिनेमा फोटोग्राफर परबत सिंग राजपुरोहित ने फिल्मांकन के साथ-साथ संपादन का जिम्मा भी संभाला है। अनिल शर्मा और प्रीतम के संगीत निर्देशन में गीतों को अपने स्वरों से सजाया है अमित शर्मा, अनिल शर्मा, दुर्गा जसराज, प्रीतम, कविता और चित्रा काला ने।

फिल्म में दिनेश राजपुरोहित, रेखा मेवारा, विजय राजपुरोहित, भारत राजपुरोहित, आशीष बोराना, पुष्पा प्रजापत, खेमसिंह राजपुरोहित, विशाल घांची, पूजा आरपी, सुनीता पीजे, प्रिंस शर्मा विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.