Header Ads

मायाजाल अब गुजरात में

सूरत, आनंद, नवसारी और वापी में 6 मार्च को होगी रिलीज 

 
मंगल फिल्म प्रोडक्सन मुम्बई के बैनर तले निर्मित राजस्थानी फिल्म माया जाल अब गुजरात में रह रहे राजस्थानी भी देख पाएंगे। यह फिल्म 6 मार्च को  सूरत, आनंद, नवसारी और वापी के सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है।


निर्माता कैलाश चौधरी ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म है। माया अर्थात दौलत के जाल में उलझकर किस तरह इंसान रिश्तों-नातों को भूल जाता है यही हमने इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया है। निर्देशक लोकेश मेनारिया ने कहा कि फिल्म आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी होने के साथ ही समसामयिक है।

कहानी केशव राठौड़ ने लिखी है।  संगीत हर्ष शर्मा ने दिया है तथा गीत लालसिंह राव ने लिखे हैं।  स्वरुप खान, रेखा राव ने गीतों को आवाज दी है।  ओम सिरवी, अमर चौधरी, यशोदा, कैलाश चौधरी, हीरल जैन, हंसा तिवारी, भवर सीरवी, मनीष कल्ला, दक्षता पाटिल, गजेन्द्र शर्मा, विनोद त्रिपाठी, विक्रम सिंह, शुभाष सेठ, मुनि राम तिवारी, गोरी वानखेड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.