Header Ads

कृष्ण की इस प्रेम दीवानी पर राजस्थानी में बनेगी फिल्म


गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में भी बनेगी मीरा बाई पर फिल्म

जयपुर। मीरा बाई और उनका कृष्ण प्रेम एक बार फिर बड़े परदे पर दिखाई देगा। इस महान प्रेम कहानी पर राजस्थानी भाषा में फिल्म बनेगी। साथ ही इसे गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में भी बनाया जाएगा।

युक्ति फिल्म प्रोडक्शन, मुंबई के बैनर तले  बन रही इस फिल्म के निर्माता रामानुज भट्ट हैं और इसका निर्देशन सुरेश मुदगल करेंगे। साहित्यकार देवकिशन राजपुरोहित के कथा शोध के आधार पर बीके व्यास सागर ने फिल्म का स्क्रीनप्ले व संवाद लिखे हैं। गीत लिखे हैं कवि अब्दुल जब्बार व हरीश माधव आचार्य ने, जिनको संगीत देंगे म्यूजिक डाइरेक्टर चंद्रप्रकाश रागवानी। वहीं, मीरां बाई के प्रचलित भजनों को सरिता जोशी गाएंगी।

फिल्म की शूटिंग संभवत: अगले महीने से शुरू होगी। मेड़ता, मोकलपुर, पुष्कर, चित्तौड़गढ़ एवं द्वारिका में विभिन्न दृश्यों का फिल्मांकन किया जाएगा। फिल्म के प्रचार की कमान नंदू श्री मंत्री संभालेंगे तथा प्रोडक्शन का जिम्मा लेंगे महेंद्र टेलर

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.