Header Ads

राजस्थानी फिल्म में गूंजेंगे बॉलीवुड के सुर

धनराज दाधीच के गीतों को संगीत से सजाया है द्रोण ने

जयपुर. निर्देशक विक्रम शर्मा की आने वाली फिल्म कियां जाऊं सासरिए में उदित नारायण, विनोद राठौड़ व मुन्नी बदनाम फेम ममता शर्मा जैसे बॉलीवुड गायकों की आवाज सुनने को मिलेगी। फिल्म के गीत धनराज दाधीच ने लिखे हैं, जिन्हें संगीत से सजाया है द्रोण ने।
फिल्म में उदित नारायण ने एक रोमांटिक मूड का गाना गाया है। बोल हैं, थोड़ा मीठा-मीठा बोलो। इसमें उनका साथ दिया है पामेला जैन ने। फिल्म में एक आयटम सांग भी है। म्हारी पायलड़ी बदमाश, बोल वाले इस गाने को बिंदास अंदाज में गाया है दबंग के मुन्नी बदनाम हुई गाने से जबर्दस्त लाइमलाइट में आई ममता शर्मा ने। बाजे चंग, उडऱयो रंग, चढग़ी भंग बलमा  गीत में होली की उमंग है। इस गाने में विनोद राठौड़ मस्ती भरे मूड में है। उनका साथ दिया है राजस्थान की मशहूर गायिका रेखा राव ने। बहन के महत्व को दर्शाते गीत, बहना-बहना इसी होवे में डालिया शर्मा और शैलेंद्र भारती की आवाज सुनाई देगी। पिया जी थे हो मोत्यां स्यूं भी महंगा गाने में रवि त्रिपाठी का साथ दिया है रेखा राव ने।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.