Header Ads

इस महीने राजस्थानी फिल्मों की हैट्रिक

धर्म बहन, राजू राठौड़ और म्हारी सुपातर बींदणी होंगी रिलीज

नवंबर महीना राजस्थानी सिनेमा से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है। इस महीने तीन राजस्थानी फिल्में रिलीज होंगी वो भी लगातार दो सप्ताह।

घोषित डेट के हिसाब से महीने के दूसरे शुक्रवार को धर्म बहन रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान खान कोहरी और प्रतिष्ठा ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। महीने के तीसरे शुक्रवार यानी कि 21 नवंबर को एक साथ दो फिल्में रिलीज होंगी। इमरान खान की म्हारी सुपातर बींदणी और अरविंद कुमार वाघेला द्वारा अभिनीत राजू राठौड़। म्हारी सुपातर बींदणी एक ही महीने में सिनेमा घरों में उतरने वाली इमरान खान कोहरी की दूसरी फिल्म होगी।

सालों बाद नवंबर में रिलीज होंगी तीन फिल्में

यह पहला मौका है जब सालों बाद नवंबर के महीने में एक साथ तीन राजस्थानी फिल्में रिलीज होंगी। पहले की डेट्स के तो आंकड़े उपलब्ध नहीं है, लेकिन 2011 से लेकर अब तक तो यह पहला मौका है। सन् 2011 में नवंबर में मात्र एक फिल्म महर करो पपळाज माता (18 नवंबर) रिलीज हुई थी। इसके बाद 2012 एवं 2013 में इस महीने में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी।

मई में भी थी तिकड़ी

इस साल किसी महीने में तीन राजस्थानी फिल्में रिलीज होने का यह दूसरा मौका है। इससे पहले मई में तीन फिल्मों का प्रदर्शन हुआ था। शुरुआत हुई निर्माता कैलाश चौधरी की लोकेश मैनारिया द्वारा निर्देशित मायाजाल से। यह 9 मई को सिनेमा घरों में पहुंची। इसके बाद 18 को तांडव रिलीज हुई। निर्माता नंदकिशोर मित्तल की लखविंदर सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म रविवार को रिलीज हुई थी। महीने के अंत में जसबीर ढिल्लन की टांको भिड़ग्यो आई। इस फिल्म का निर्देशन निशांत भारक्षज ने किया था।

2013 के अप्रैल में भी रिलीज हुई थी तीन फिल्में

वर्ष 2013 के अप्रैल महीने में भी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं। रोचक बात यह है कि तब भी यही संयोग था जो नवंबर 2014 में है। तब भी एक शुक्रवार ( 19 अप्रैल) को दो फिल्में रिलीज हुई थीं। एक अभिनेता सन्नी अग्रवाल की फिल्म एजूकेटेड बीनणी तथा दूसरी इमरान खान कोहरी की अर्जुन आॅटो वाळो। इस महीने में ही रिलीज होने वाली तीसरी फिल्म थी निर्देशक विक्रम कटारीमार की ‘कियां जाऊं सासरिए’। यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस दिन रविवार था।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.