Header Ads

आज रिलीज होगी राजस्थानी फिल्म धरम बहन

बीकानेर के सूरज टाकीज में फिल्म की पूरी यूनिट रहेगी मौजूद


आर बी के फिल्म्स के बैनर तले बनी इमरान खान व प्रतिष्ठा ठाकुर की मुख्य भूमिका वाली राजस्थानी फिल्म धर्म बहन 14 नवंबर को बीकानेर के सूरज टाकीज में रिलीज होगी। फिलहाल यह बीकानेर में ही रिलीज की जा रही है, बाद में इसे पूरे राजस्थान में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन प्रदीप मारू और जितेंद्र सिंह नरुका ने किया है। इमोशन से भरपूर इस फिल्म का टाइटल ही इसकी क हानी बयां कर रहा है। भाइयों और उनकी धर्म बहन के प्रेम और त्याग को दर्शाती इस फिल्म में इमरान के अपोजिट अभिनेत्री दीप्ती हैं। उनकी बहन का किरदार प्रतिष्ठा ठाकुर ने निभाया है। शीतल सोनी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण इमरान के पिता महफूज अली कोहरी ने किया है। सह निर्माता अशोक सिंह कुंचलवाड़ा, नर नारायण शर्मा, पीके शर्मा और शिव कुमार सोनी हैं। फिल्म में संगीत प्यारे चौहान ने दिया है। डीओपी मनु झाला तथा लाइन प्रोड्यूसर मुकेश सोलंकी हैं।

प्रतिष्ठा ठाकुर पहुंची करणी मां के दरबार

अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर अपनी फिल्म की रिलीज की पूर्व संध्या पर करणी मां के दरबार देशनोक ढोक लगाने पहुंचीं। यहां उन्होंने माता की पूजा की और अपनी फिल्म धरम बहन की सफलता के लिए प्रार्थना की।

दर्शकों से रूबरू होगी धरम बहन की टीम : इमरान

अभिनेता इमरान खान कोहरी ने बताया कि धरम बहन के पहले दिन वाले शो में बीकानेर के सूरज टाकीज में फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद रहेगी। इस दौरान निर्माता-निर्देशक एवं कलाकार दर्शकों से रूबरू होंगे और उन्हें अपनी फिल्म के बारे में बताएंगे। पूरी टीम के द्वारा की गई महनत के बारे में बताएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.