Header Ads

युवा संगीतकार सागर सैन का निधन

जयपुर . राजस्थान मूल के निवासी युवा संगीतकार सागर सैन  का मुम्बई के के.सी. अस्पताल में निधन हो गया। वे 2-3 महीने से पक्षाघात से पीडि़त थे।

सागर सैन ने 50 से अधिक भोजपुरी एवं राजस्थानी फिल्मों में संगीत दिया। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी, भोजपुरी, राजस्थानी, एलबमों को संगीत से संवारा। उनका संगीत राजस्थान के लोक जीवन से जुड़ा होने जबान पर चढ़ जाने वाला है।

वीणा समूह के अध्यक्ष केसी मालू, निर्माता-निर्देशक श्रवण जैन, अभिनेत्री उषा जैन एवं संगीत जगत से जुड़े लोगों ने सैन के निधन को संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.