Header Ads

राजस्थानी फिल्म रघुपति राघव राजा राम के आॅडिशन आज

जयपुर के राजापार्क (गुरुनानकपुरा) में दोपहर 12 से 5 बजे के बीच होगा


निर्माता नंदकिशोर मित्तल और निर्देशक लखविंदर सिंह अपनी नई राजस्थानी फिल्म रघुपति राघव राजा राम के लिए कलाकार तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 12 अगस्त को जयपुर में दोपहर 12 से 5 बजे के बीच आॅडिशन रखा है। उनका कहना है कि इस तरह वे नये कलाकारों को चांस देना चाहते हैं। इससे पहले भी वे अपनी फिल्म मजो आ गयो में बड़ी संख्या में नई प्रतिभाओं को मौका दे चुके हैं।

आॅडिशन की सूचना लखविंदर सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। इसके अनुसार आॅडिशन में उम्र का कोई बंधन नहीं है। हर उम्र का कलाकार इसमें भाग ले सकता है। आॅडिशन के लिए पतापरनामी मंदिर के नजदीक, गुरुनानकपुरा, राजापार्क, जयपुर दिया हुआ है। आॅडिशन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी  लेनी हो तो इसके लिए संपर्क नंबर  01414010717 व मोबाइल नंबर 08290000219 भी दिए हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.