Header Ads

राजस्थानी धारावाहिक के लिए सवा सौ कलाकारों ने दिया आॅडिशन


राजस्थानी भाषा के दो मेगा धारावाहिकों खेतेश्वर महिमा (जीवनी महान संत खेताराम जी री) एवं कुंम-कुंम रा पगलिया (श्री आई माँ री अमर कथा) के लिए रविवार को सूरत में आॅडिशन हुए। निर्माता निर्देशक सन्नी मंडावरा, निर्देशक जतिन कुमार अग्रवाल, अभिनेता विक्की हाड़ा व अभिनेत्री नेहा तिवारी के समक्ष करीब सवा सौ कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

निर्माता निर्देशक सन्नी मंडावरा ने बताया कि दोनो धारावाहिकों का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। खेतेश्वर महिमा (जीवनी महान संत खेताराम जी री) का निर्माण रिद्धि-सिद्ध फिल्म क्राफ्ट के बैनर तले किया जा रहा है। इसमें राजपुरोहित समाज में जन्मे संत खेताराम जी की जीवनी को दर्शाया जाएगा। दूसरा धारावाहिक कुंम-कुंम रा पगलिया (श्री आई माँ री अमर कथा) आई माता पर आधारित है। यह धारावाहिक रिद्धि-सिद्ध फिल्म क्राफ्ट व शिवा सिने प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। दोनो धारावाहिकों की शूटिंग सितंबर में राजस्थान के सिरोही जिले में की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.