Header Ads

लाडलो छोरो की माधोगढ़ में शूटिंग

जयपुर. लेखक-निर्देशक आर डी भाटी की नई राजस्थानी फिल्म लाडलो छोरो की शूटिंग पिछले दिनों माधोगढ़ में की गई।
भाटी ने बताया कि फिल्म में भावनाओं का जबरदस्त ज्वार है। यह एक ऐसे मंदबुद्धि युवा की कहानी है जिसे जान से ज्यादा प्यार करने वाले भाई-भाभी हैं। उसकी शादी एक पढ़ी-लिखी लड़की से इसलिए कर दी जाती है कि डॉक्टर को लगता है कि इससे वह ठीक हो जाएगा। इस सच्चाई का पता चलने पर उस लड़की पर क्या बीतती है। उसके घरवालों पर क्या बीतती है। क्या वह युवा ठीक हो जाएगा। यही सब फिल्म में दिखाया जाएगा। जल्द ही जयपुर के आसपास विभिन्न लोकेशंस पर गानों का फिल्मांकन किया जाएगा। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो मई के अंतिम सप्ताह में फिल्म को रिलीज कर देंगे।
ट्वेंटी फिफ्थ सेंचुरी फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता अन्नू भाई बड़ौदा और सह  निर्माता पूनम मोदी हैं। संवाद मनोज बडग़ूजर के हैं तथा संगीत विजय-विनय पाठक का है। सिनेमेटोग्राफी  राजेंद्र पाराशर की तथा स्टिल आरिफ  के हैं। आर्ट डाइरेक्टर राजेश नायक है और कास्टिंग रवि माथुर ने की है। गीत सतीश देहरा और रेखा राव ने गाए हैं। कामेश लोदवाल और विम्मी  रस्गानिया असिस्टेंट डाइरेक्टर हैं।
फिल्म में अल्ताफ, पिंकी लालवानी, कुसुम गुप्ता, रेशमा, मोहन कटारिया, नरेन्द्र चौधरी, अमरजीत सिंह गिल, उग्रसेन तंवर, ओम शर्मा, रेखा, अजय सिंह मलकीसर, राम सिंह बीका, ए.ए. खान व अन्य विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.