Header Ads

म्हारो घर म्हारो मंदिर का मुहूर्त


निर्माता  रामपाल  काल्या  एवं  निर्देशक  कुमार  आचार्य  की  काल्या  एंटरटेनमेंट के  बैनर  तले  बनने  वाली  राजस्थानी  फिल्म म्हारो घर म्हारो मंदिर का मुहूर्त 18 जनवरी को  झुंझुनु, बगड़ के पास वृंदावन धाम पर हुआ।


कार्यकारी निमार्ता राज जांगिड़ ने बताया कि फिल्म के गीत निरंजन भुढाडरा व योगेश ने लिखे हैं। संगीत से सजाया है राज सैन ने तथा जानेमाने गायक उदित नारायण,  मोहम्मद अजीज, साधना सरगम, रेखा राव, राजा हसन और मनोज मिश्रा ने गीतों को अपनी आवाज दी है। फिल्म के लेखक केशव राठौड़ हैं।  राज जांगिड़, अमर शर्मा , नेहा जैन, नमिता सैनी, माही दाधीच, युधिष्टर सिंह भाटी और सिकंदर चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.