Header Ads

दो राजस्थानी फिल्मों के म्यूजिक की रिकॉर्डिंग आज

नये साल में राजस्थानी फिल्मों के निर्माण का श्रीगणेश शनिवार से हो जाएगा। मुंबई में आज दो फिल्मों का मुहुर्त उनके म्यूजिक की रिकॉर्डिंग के साथ होगा। एक म्हारो घर म्हारो मंदिर और दूसरी थे म्हारा कोण लागो।

म्हारो घर म्हारो मंदिर

निर्देशक कुमार आचार्य की फिल्म के म्यूजिक की रिकॉर्डिंग पंचम स्टूडियो में शाम 6 बजे से शुरू होगी। कार्यकारी निर्माता राज जांगिड़ ने बताया कि यह फिल्म बाई चाली सासरिये जैसी सुपरहिट मूवी के राइटर केशव राठौड़ ने लिखी है। इसमें संगीत राज सैन देंगे। मोहम्मद अजीज, उदित नारायण, राजा हसन, साधना सरगम और मनोज मिश्रा जैसे नामी गायक गीतों को अपनी आवाज देंगे। निर्माता रामपाल काल्या अपने बैनर काल्या एंटरटेनमेंट के तले इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। राज जांगिड़, अमर शर्मा, नेहा जैन, नमिता सैनी और सिकंदर चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

थे म्हारा कोण लागो

निर्देशक अनिल कुलचेनिया अपनी नई फिल्म के म्यूजिक की रिकॉर्डिंग त्रिशा स्टूडियों में दोपहर बारह बजे से करेंगे। शोभा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता लक्ष्मण सांखला हैं। फिल्म की कहानी खुद कुलचेनिया ने लिखी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.